[ad_1]

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 33 1713089151

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में विक्की पानी पूरी के स्टॉल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। वो पानी पूरी खाने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के इस वीडियो में विक्की सफेद टी-शर्ट, टोपी, शूज और शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए। विक्की ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- महीनों बाद चीट मील! पानी पुरी तो बनता ही था…रो दूंगा मैं आज। लव यू, अक्षय अरोड़ा।

whatsapp image 2024 04 14 at 31431 pm 1713087909

दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर विक्की कौशल कुछ महीनों से स्ट्रिक्ट डाइट पर थे। इस वजह से महीनों बाद वो अपनी चीट मील को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखे।

विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ हफ्ते पहले विक्की ने ‘छावा’ के शूटिंग शेड्यूल से एक फोटो शेयर की थी, उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र के वाई में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में रश्मिका येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म ‘छावा: द ग्रेट वॉरियर’ महान राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

comp 21694505250 1713087952

इस फिल्म में विक्की कौशल राजा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर होंगे। इससे पहले भी विक्की डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम कर चुके हैं। वहीं दिनेश विजान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

comp 1 271671345125 1713087982

इस साल विक्की कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ में भी नजर आएंगे, जिसका पोस्टर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी बेस्ड फिल्म होगी। इस मूवी में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी और सिंगर एमी विर्क लीड रोल में होंगे। ये 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

whatsapp image 2024 04 14 at 32659 pm 1713088660

‘बैड न्यूज’ को आनंद तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की शशांक खेतान की मिस्टर लेले और महेश मथाई की ‘सारे जहां से अच्छा’ में भी नजर आएंगे।

[ad_2]

Source link