[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
box office randeep hoodas swatantrya veer savarkar 1711718421

रणदीप हुड्डा ने कहा कि स्वात्रंत्य वीर सावरकर की शूटिंग के वक्त उन्हें ऐसा फील होता था कि सावरकर उनके आस-पास हैं। रणदीप ने कहा कि जब वे खुद को शीशे के सामने देखते थे तो लगता था कि सावरकर खुद सामने आ गए हैं। रणदीप ने कहा कि उन्होंने खुद को अंडमान के उस जेल में बंद कराया था, जहां सावरकर बंद थे।

र​​​​​​णदीप ने आगे कहा कि उन्हें कुछ देर तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन फिर उनका दम घुटने लगा। वो थोड़े समय बाद ही उस कालकोठरी से बाहर निकल गए।

ऐसा लगता था वहां कोई है
रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म स्वात्रंत्य वीर सावरकर की वजह से सुर्खियों में हैं। रणदीप हुड्डा ने रणवीर अल्हाबादिया के साथ इंटरव्यू में कहा- रात में वहां अलग ही टाइप का सन्नाटा होता था। ऐसा लगता था कि वहां कोई है।

रणदीप की यह पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है
इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रणदीप हुड्डा ही हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया है।

snapinstaapp43125690638931832713141539196548797438 1711718305

7 दिन में फिल्म ने कमाए 11.35 करोड़ रुपए
स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने 7 दिनों में 11.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का हर दिन का कलेक्शन

  • पहले दिन- 1.05 करोड़
  • दूसरे दिन- 2.25 करोड़
  • तीसरे दिन- 2.7 करोड़
  • चौथे दिन- 2.15 करोड़
  • पांचवें दिन- 1.05 करोड़
  • छठे दिन- 1 करोड़
  • सातवें दिन- 1.15 करोड़
  • टोटल- 11.35 करोड़

[ad_2]

Source link