[ad_1]
ब्रिसबेन. विवादों में रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर को मारपीट और पीछा करने सहित अन्य आरोप लगने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस पूर्व क्रिकेटर पर एक दो नहीं बल्कि 19 आरोप लगाए गए हैं.
‘गार्जियन’ के अनुसार 54 वर्षीय स्लेटर पर एक दर्जन से अधिक अपराधों का आरोप लगाया गया है जिसमें गैरकानूनी तरीके से पीछा करना या डराना, मारपीट, रात में किसी इरादे से घर में घुसना, शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाला हमला और दम घोटना शामिल है. स्लेटर का मामला सोमवार को क्वींसलैंड के मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. वह पिछले साल पांच दिसंबर से 12 अप्रैल के बीच विभिन्न तारीखों पर सनशाइन तट पर कथित अपराधों के कुल 19 आरोपों का सामना कर रहे हैं.
स्थानीय पुलिस ने ‘कई दिनों तक’ कथित घरेलू हिंसा की घटनाओं के बाद पिछले शुक्रवार को सनशाइन तट पर नूसा हेड्स से एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार करने की पुष्टि की. इससे पहले 2023 में भी माइकल स्लेटर को जेल की हवा खानी पड़ी थी. पूर्व क्रिकेटर को अपनी पत्नी से मारपीट करने का दोषी पाया गया था. उनको साल 2021 में पहली बार घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अप्रैल 2022 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. 2022 के मई में माइकल स्लेटर को गिरफ्तार किया गया और वह सजा भी काट रहे हैं.
स्लेटर पर जमानत का उल्लंघन करने और ‘घरेलू हिंसा आदेश’ का उल्लंघन करने के 10 आरोप भी लगाए गए हैं. दाएं हाथ के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज स्लेटर ने 1993 से 2003 के बीच 74 टेस्ट और 42 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.
.
Tags: Michael Slater
FIRST PUBLISHED : April 15, 2024, 18:13 IST
[ad_2]
Source link

