[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 12 1709191076

जया बच्चन ने हाल ही में नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट पर ट्रोलर्स के बारे में बात की। नव्या ने ‘व्हाट द हेल नव्या’ के एपिसोड में जया बच्चन और श्वेता नंदा के साथ ट्रोल और मीम्स पर चर्चा की।

snapinstaapp42355874769012409331213044855564330961 1709185580

नव्या नवेली के पॉडकास्ट पर जया बच्चन और श्वेता नंदा नजर आईं
नव्या नवेली नंदा ने ‘व्हाट द हेल नव्या’ के नए एपिसोड में जया बच्चन, श्वेता नंदा इस बात पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि इंटरनेट कुछ ऑनलाइन इवेंट्स पर कैसे रिएक्ट करता है। जैसे ही प्रोमो शुरू होता है, जया बच्चन कहती हैं- ये जो मेमेज होते हैं, लेकिन नव्या तुरंत उन्हें बताती हैं कि मेमेज नहीं उन पोस्ट को मीम्स कहा जाता है। ये बात सुनकर श्वेता के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। नव्या बताती हैं मुझे मामू (अभिषेक बच्चन) हमेशा बुरे वाले मीम्स भेजते हैं।

सोशल मीडिया पर होने वाले ट्रोल और कमेंट्स को लेकर चर्चा होती है। श्वेता कहती हैं कि ऐसे भी लोग होते हैं जो दूसरों का बुरा देखकर खुश होते हैं। वहीं जया बच्चन कहती हैं अगर आपको कमेंट करना है तो पॉजिटिव कमेंट करिए ना कि नेगेटिव। अपना वर्डिक्ट (फैसला) मत दीजिए।

snapinstaapp41982118576408320227882890730162794755 1709185589

जया बच्चन को ट्रोलर्स पर आया गुस्सा
आगे जब ट्रोलर्स की बात आती है तो जया बच्चन गुस्से में कहती हैं- मेरे सामने बोलने की हिम्मत नहीं होगी। इन लोगों के अंदर दम है तो असली चीज पर कमेंट करके दिखाए। अपनी शक्ल दिखाएं। इस बात से नव्या भी सहमत नजर आती हैं और कहती हैं आपके सामने तो नहीं बोल पाएंगे।

snapinstaapp42498475818431794160852062659775220909 1709185639

नव्या ने 2022 में शुरू किया था पॉडकास्ट शो
नव्या नंदा ने साल 2022 में ‘व्हाट द हेल नव्या’ के साथ अपना पॉडकास्ट शो शुरू किया था। नव्या अपने पॉडकास्ट में नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा के साथ समाज में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों पर बात करती हैं। वहीं, पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ सीजन 2 की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। पॉडकास्ट आईवीएम पॉडकास्ट द्वारा बनाया गया था।

snapinstaapp42925144136017112686037822832462174659 1709185649

बिजनेस में आगे बढ़ना चाहती हैं नव्या
नव्या ने 2022 में अपना पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ शुरू किया था। इसमें वो नानी जया और मां श्वेता के साथ समाज में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों पर बात करती हैं। इसके अलावा नव्या ‘प्रोजेक्ट नवेली’ भी चलाती हैं, जो भारत में लैंगिक अंतर पर बात करने के लिए उनकी पहल है। नव्या बिजनेस में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

[ad_2]

Source link