[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 इंटरनेशनल में पिछले कुछ सालों में एक बल्लेबाज ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी है. नेपाल के बैटर ने एक बार नहीं बल्कि दो बार लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया. पिछले साल एशियन गेम्स के दौरान 6 लगातार सिक्सर लगाने वाले दीपेंद्र सिंह ऐरी ने शनिवार को कतर के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के ठोके. दो बार ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
कतर के खिलाफ नेपाल ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में 32 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने दीपेंद्र सिंह की आखिर में आकर खेली गई 64 रन की तूफानी पारी के दम पर 7 विकेट पर 210 रन बनाए थे. कतर ने कप्तान मुहम्मद तनवीर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट पर 178 रन बनाए. नेपाल के बैटर दीपेंद्र के आखिरी ओवर में बनाए 36 रन ने मैच का रुख बदल दिया.
#NEPvQAT #ACCMensPremierCup #ACC pic.twitter.com/72Itd5INE1
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) April 13, 2024
दूसरी बार 6 बॉल पर मारे 6 छक्के
दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 13 अप्रैल को कतर के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल में आखिरी ओवर में 36 रन बनाए. कामरान खान के एक ओवर में नेपाल के बैटर ने लगातार छह बॉल पर छह छक्के मारे. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब दीपेंद्र ने ऐसा किया है. इससे पहले एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ 6 लगातार छक्के मारे थे. एक ओवर में 5 छक्के जमाने के बाद अगले ओवर में जब मौका मिला तो फिर से छक्का जमाते हुए छक्कों का सिक्सर पूरा किया.
1 ओवर में 6 छक्के मारने वाले बैटर
टी20 इंटरनेशनल में अब तक एक ओवर में 6 लगातार छक्के मारने वाले सिर्फ दो ही बल्लेबाज हुए थे. दीपेंद्र सिंह का नाम अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है. सबसे पहले भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने 2007 में टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ यह कमाल किया था. इसके बाद 2021 में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए यह कारनामा दोहराया था.
.
Tags: Kieron Pollard, Nepal, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : April 13, 2024, 20:07 IST
[ad_2]
Source link

