[ad_1]

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
eod 1 1710664051

KGF फेम यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी। ऐसे में अब इस फिल्म के बारे में एक नया अपडेट सामने आया है। ‘टॉक्सिक’ में यश के अपोजिट करीना कपूर नजर आएंगी। इस बात की कंफर्मेशन खुद करीना कपूर ने दी है।

snapinstaapp43118018067681277444299452638383278088 1710660501

जानिए कैसे लगाई करीना कपूर ने इस बात पर मुहर
करीना कपूर ने हाल ही में जूम संग बातचीत की। उन्होंने बताया कि वो एक बड़े बजट की साउथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। करीना कपूर ने बातचीत के दौरान कहा- अभी, जैसा कि मैंने कहा कि मैं साउथ की एक बड़ी मूवी करने वाली हूं। चूंकि ये पैन इंडिया मूवी होगी, तो मुझे खुद नहीं मालूम कि इसकी शूटिंग कहां होगी। लेकिन मैं अपने फैंस को बताते हुए बेहद एक्साइटिड महसूस कर रही हूं कि मैं पहली बार किसी इस तरह के प्रोजेक्ट से जुड़ रही हूं।

snapinstaapp42931524723094930925907914992253844632 1710660518

इस फिल्म के जरिए करीना कन्नड़ फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी
हालांकि करीना कपूर ने फिल्म का नाम नहीं रिवील किया, लेकिन इस तरह से उनका बड़ी साउथ मूवी के बारे में बात करना सीधे-सीधे ‘टॉक्सिक’ की तरफ ही इशारा करता है। फैंस ने ये वीडियो क्लिप देखते ही अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि करीना किसी और नहीं बल्कि यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ फिल्म की बात ही कर रही हैं। बता दें, इस मामले में मेकर्स की ओर से अभी कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है।

snapinstaapp43118089223966365073919051201098963061 1710660541

‘KGF 2’ ने किया था जबरदस्त कलेक्शन
यश इससे पहले ‘KGF 2’ में नजर आए थे। प्रशांत नील डायरेक्टेड इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। यश ने डेढ़-दो साल बाद अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ अनाउंसमेंट की है।

snapinstaapp28069977469548287499036616810854097680 1710660552

क्या होगी ‘टॉक्सिक’ की कहानी
‘टॉक्सिक’ फिल्म गोवा के बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। KGF की तरह ही ये भी एक पीरियड क्राइम ड्रामा होगी। 60 के दशक में गोवा में रशियन और ड्रग्स माफिया की घुसपैठ थी। वहां यश का किरदार किस तरह रशियन आधिपत्य को चुनौती देगा- फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी होगी।

snapinstaapp34707969763446147388942951901703547297 1710660563

100 करोड़ रहेगा फिल्म का बजट
KGF सीरीज की तरह यह भी फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी। सूत्रों ने बताया- इस फिल्म में यश खुद भी एक प्रोड्यूसर के तौर पर रहेंगे। उसे भी 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर माउंट किया जा रहा है। यश को फिल्म का प्लॉट इतना पसंद आया है कि वो बाकी प्रोजेक्ट्स को साइडलाइन कर फिलहाल अपना पूरा ध्यान इसी पर लगा रहें हैं। ड्रग्स और रशियन माफिया के साथ वहां जो भी हिप्पी कल्चर की आबोहवा थी- फिल्म में वो सब दिखाया जाएगा।

[ad_2]

Source link