[ad_1]

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
kangana sadhguru1615889462 1711005485

कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आध्यत्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सदगुरु जग्गी वासुदेव के लिए ये पोस्ट शेयर किया। दरअसल, सदगुरु की तबियत बेहद खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

snapinstaapp43210173218347897194098047428872191146 1711002920

कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जब मैंने सदगुरु को आईसीयू में बिस्तर पर लेटे हुए देखा, तो मुझे अचानक उनके अस्तित्व की नश्वरता का एहसास हुआ। इससे पहले मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा था कि उनकी बोन, ब्लड, फ्लेश हमारे जैसे ही है। मुझे ऐसे लगा कि जैसे ये भगवान का कहर हो, पृथ्वी हिल गई हो, आसमान फट गया हो। मुझे लगता है कि मेरा सिर घूम रहा है, मैं इस सच्चाई को समझ नहीं पा रही हूं।

comp 1 131679555281 1711002972

कंगना ने आगे लिखा- इसपर विश्वास तो नहीं करना चाहती हूं, लेकिन फिर अचानक मैं टूट जाती हूं। मैं अपना दर्द आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं, इसे चाहकर भी रोक नहीं पा रही हूं। उनका ठीक होना बहुत जरुरी है, वरना न सूरज उगेगा, न पृथ्वी रहेगी। अभी ऐसा लग रहा है, जैसे सब रुक सा गया है।

screenshot 2024 03 21 103435 1711002941

पहले भी कंगना ने पोस्ट शेयर किया था

कंगना ने पहले पोस्ट में लिखा था- जब से मुझे राधे से इसके बारे में पता चला, मैं स्तब्ध हूं। सदगुरु ने उस असहनीय दर्द में न केवल विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि किसी भी बैठक या शिखर सम्मेलन को छोड़ने से भी इंकार कर दिया। जल्दी ठीक हो जाओ, हम आपके बिना कुछ भी नहीं हैं।

kangana sadhguru1615889462 1710998881

क्लॉटिंग के चलते सदगुरु की ब्रेन सर्जरी हुई

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सदगुरु की ब्रेन सर्जरी हुई। उनके दिमाग के एक हिस्से में क्लॉटिंग होने के कारण वो कई दिनों से तेज सिर दर्द से जूझ रहे थे। इसी के चलते उनकी सर्जरी की गई।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वो जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

[ad_2]

Source link