[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. लगभग सभी टीमों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. आईपीएल हमेशा से युवा खिलाड़ियों का गढ़ माना गया है. कई सारे युवा प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाते हैं. अब सीएसके का एक खिलाड़ी ऐसा ही कुछ करता दिखाई दे रहा है. दरअसल, हम बात कर रहे समीर रिजवी की जिन्होंने सीएसके के लिए प्रैक्टिस मैच में कमाल का परफॉर्म किया.

दरअसल, मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने प्रैक्टिस मैच खेला. इस दौरान समीर रिजवी (Sameer Rizwi) शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने 20 गेंदों में ही 55 रन की पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 275 का रहा. भले ही यह प्रैक्टिस मैच था. लेकिन इस पारी ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया होगा. इसकी संभावना है कि आईपीएल 2024 के पहले मैच में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिले.

पाकिस्तान ही करेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी, PCB चीफ दिखे कॉन्फिडेंट, कहा- भारत की बातों पर मैं…

समीर रिजवी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से चौके-छक्के की बरसात करते हुए नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल की नीलामी में क्रिकेटर समीर रिजवी को 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा गया है. रिजवी पर इतनी बड़ी रकम लगेगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था. सीएसके मैनेजमेंट ने सभी को हैरान कर दिया था. बता दें कि समीर ने घरेलू टूर्नामेंट्स में खूब रन बनाए हैं. समीर की सबसे बड़ा खासियत उनके छक्के लगाने की क्षमता है. वह सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वॉड: एमएस धोनी (कप्तान) , अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, महीश तीक्षणा, महीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तिफिजुर रहमान, अरावेली अवनीश.

Tags: Chennai super kings, Csk, IPL 2024

[ad_2]

Source link