[ad_1]
नई दिल्ली. शाहिद कपूर ने साल 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनकी ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर संग अमृता राव अहम भूमिका में दिखी थीं. इन एक्टर्स की इस फिल्म को युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया था और अब 21 साल बाद इस हिट फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. ‘इश्क विश्क’ की सीक्वल फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में नैला ग्रेवाल, रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिबरान खान अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाली एक्ट्रेस नैला ग्रेवाल ने बताया कि एक समय पर उन्हें शाहिद कपूर पर क्रश था. ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में काम करने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने ‘इश्क विश्क’ कई बार देखी है और बड़े होते हुए शाहिद कपूर मेरे क्रश हो गए थे. अब इस फिल्म के नए वर्जन ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में अवसर पाना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है. यह एक क्लासिक को फिर से देखने का एक शानदार अवसर है.’
बता दें, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है. अगर एक्ट्रेस नैला ग्रेवाल की बात करें तो उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में देखा गया था.
.
Tags: Bollywood actors, Entertainment news., Shahid kapoor
FIRST PUBLISHED : April 8, 2024, 24:15 IST
[ad_2]
Source link

