[ad_1]
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अनुपम खेर ने अपने पॉडकास्ट शो ‘अनुपम केयर्स’ में अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गए थे। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम राधा था। उनके सामने वाली टेबल पर तीन लड़कियां बैठी थीं। जो आपस में बातें करके खूब हंस रही थीं।
एक्टर ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड को लगा कि उन लड़कियों में से कोई अनुपम की गर्लफ्रेंड है। राधा गुस्से में खड़ी हुई और इशारे में अनुपम से पूछा कि इनमें से कौन सी तुम्हारी गर्लफ्रेंड है।

राधा का सवाल सुनते ही अनुपम हैरान रह गए थे। उन्होंने राधा से इस तरह की बातें न करने के लिए कहा। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थीं। अनुपम ने बताया कि तब माहौल बहुत बिगड़ गया था। राधा का गुस्सा बढ़ता गया उन्होंने टेबल पर रखा सारा खाना उठाकर अनुपम के ऊपर फेंक दिया। नूडल्स उनके सिर पर लटक रहा था। सब्जी से पूरी शर्ट खराब हो गई थी। उस दिन के बाद से उन्हें राधा कभी नहीं मिली न ही कभी बात की।

शादीशुदा अनुपम को हुआ किरण खेर से प्यार, शादी कर बेटे को दिया नाम
स्ट्रगल के दिनों में अनुपम खेर की मुलाकात दोबारा किरण खेर से हुई, जो फिल्मों में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। इसी बीच दोनों को नादिरा बब्बर के प्ले चांदपरी की चंपाबाई में साथ काम मिला। दोनों प्ले करने के लिए कोलकाता गए थे, जहां अनुपम ने किरण को शादी का प्रस्ताव दे दिया।

किरण ने झट से हामी भर दी और दोनों ने तलाक लेकर 1985 में शादी कर ली। अनुपम ने किरण खेर के बेटे सिकंदर को भी अपना लिया और उसे अपना सरनेम दिया। किरण और अनुपम की अपनी कोई संतान नहीं है।
अनुपम खेर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म ‘आगमन’ से की थी, लेकिन एक्टर को पहचान साल 1984 में आई फिल्म ‘सारांश’ से मिली। 37 साल के करियर में उन्होंने करीब 450 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
[ad_2]
Source link

