[ad_1]

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
mv5byjk4zjq4mtitmgqzos00mzdhlwiwyjatodfjzdc0mtmwot 1712315235

साल 1987 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शूट के दिनों को याद करते हुए शेखर ने कहा कि फिल्म के एक फेमस सीन में एक कॉकरोच श्रीदेवी का पीछा करता है। कॉकरोच से डरकर श्रीदेवी कमरे में चारों तरफ भागने लगती हैं। इस सीन को शूट करना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। क्योंकि कॉकरोच से एक्टिंग कैसे करवाया जाए, ये बड़ा सवाल था। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी ने इसका एक समाधान निकाला।

screenshot 2024 04 05 160727 1712315091

डेली पोस्ट से बात करते हुए शेखर ने कहा- मैंने और बाबा आजमी ने सोचा कि कॉकरोच को शराब पिला देते हैं। वो नशे में कोई तो हरकत करेगा। दोनों ने कॉकरोच के सामने थोड़ी सी रम गिरा दी। कुछ देर बाद सच में कॉकरोच इधर उधर भागने लगा था। शेखर को लगा कि कॉकरोच सच में नशे में आ गया है। उन्होंने कहा- कॉकरोच को शायद उन्हें शराब पसंद आ गई थी।

screenshot 2024 04 05 160703 1712315101

रणवीर अलाहाबादी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शेखर कपूर ने मिस्टर इंडिया की मेकिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकिंग के दौरान प्रोड्यूसर बोनी कपूर और लीड एक्टर अनिल कपूर बेहद डरे हुए थे।

उन्होंने कहा, जिस दिन फिल्म शुरू हुई, उस दिन अनिल कपूर डरा हुआ था। वो डरता बहुत है। बोनी भी बहुत डरा हुआ था, वो सोच रहे थे कि फिल्म चलेगी या नहीं। उन्होंने कहा था, हमारा सारा पैसा लगा हुआ है, पूरी फैमिली का, खत्म हो जाएगा। डर तो था, किसी को नहीं पता था कि क्या होगा।

screenshot 2024 04 05 160655 1712315117

उस दौर की मेगा बजट फिल्म थी मिस्टर इंडिया

बताते चलें कि फिल्म मिस्टर इंडिया को 80 के दौर में 3 करोड़ 80 लाख रुपए में बनाया गया था। ये उस दौर के मुताबिक एक बड़ा अमाउंट था। ये अपने तरह की इकलौती फिक्शनल फिल्म थी, जिसमें गायब होने की कहानी दिखाई गई थी।

अनिल कपूर से पहले ये रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया था, लेकिन अमिताभ को आइडिया पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि इस तरह की साइंस फिक्शनल फिल्म नहीं चलेगी, ऐसे में उन्होंने फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि 1987 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जिसे आज भी कल्ट का दर्जा मिला हुआ है।

[ad_2]

Source link