[ad_1]
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी के चलते पत्नी काजोल ने उनके लिए फनी पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर में अजय एक पूल के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। काजोल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम अपने जन्मदिन को लेकर बहुत एक्साइटेड हो। बच्चों की तरह केक के बारे में सोच रहे हो। तो इस खास मौके पर मैं शुभकामनाएं देकर तुम्हारे इस दिन की शुरुआत करती हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
काजोल ने ये तस्वीर शेयर करके अजय को जन्मदिन की बधाई दी।
फिल्म मैदान में नजर आएंगे अजय देवगन
फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। सैयद अब्दुल रहीम ने अपना पूरा जीवन फुटबॉल को ही समपर्ति कर दिया था और भारत को बहुत उपलब्धियां भी दिलाई थीं। अजय देवगन ने फिल्म में इन्हीं का किरदार निभाया है।
अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रियामणि, गजराव राव भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय हाल ही में फिल्म शैतान में नजर आ चुके हैं। फिल्म ने बॉक्ल ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
बता दें, अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उनके पिता वीरू देवगन स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन मूवी डायरेक्टर थे. वहीं उनकी मां वीणा देवगन प्रोड्यूसर हैं।
अजय देवगन ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने 194 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में अजय मैदान, सिंघम अगेन और औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
[ad_2]
Source link