[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 20 2 1710060619

मिस वर्ल्ड-2023 का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीत लिया है। वहीं, मिस लेबनान यास्मीनाजेतून फर्स्ट रनर अप रहीं। भारत की सिनी शेट्टी टॉप-8 तक पहुंची थीं। ऐसे में खिताब ना जीत पाने पर सिनी को अपनी मां के गले लग इमोशनल होते देखा गया। उनकी आंखों से छलकते आंसू साफ बयां कर रहे हैं कि उन्हें हार का कितना गम है। ऐसे मुश्किल समय में सिनी की हिम्मत बांधने के लिए उनके परिवार ने उन्हें बखूबी संभाला। सोशल मीडिया पर सिनी का ये वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।

वीडियो में वे रोते हुए अपनी मां और करीबियों के गले लगती दिखती हैं। सिनी को चेहरे पर मुस्कान लिए, अपने आंसू पोंछते हुए स्पॉट किया गया। इसके अलावा उनके परिवार के कुछ सदस्य भी उनके आंसू पोंछते हुए नजर आते हैं।

snapinstaapp41752339018292052527082548742380643202 1710053702

यूजर्स इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं
सिनी शेट्टी के इस इमोशनल वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- सिनी ने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई। भारत को उनपर बहुत गर्व है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मिस वर्ल्ड तक पहुंचना भी किसी अचीवमेंट से कम नहीं है। एक और यूजर ने सिनी के डांस की भी तारीफ की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिनी की तारीफ की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिनी की तारीफ की।

टॉप-8 तक पहुंची थीं भारत की सिनी शेट्टी
भारत की सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक जगह बनाई थी। टॉप-8 के राउंड के बाद Q&A सेशन हुआ था। ज्यूरी ने सिनी से पूछा- सोशल मीडिया के जरिए महिला सशक्तिकरण पर काम कैसे किया जा सकता है?

जवाब में सिनी ने कहा- आज हमारी लाइफ में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल हो गया है। सोशल मीडिया के पास बहुत बड़ा पावर है, इस पर बातचीत और अवेयरनेस के जरिए समाज में बदलाव ला सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज के युवा इस माध्यम के जरिए दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। इसके जरिए महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मैं विश्वास दिलाती हूं कि सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग से हम समाज में बदलाव ला सकते हैं।

snapinstaapp43028393618422127370046710699256420466 1710053599

कौन हैं मिस वर्ल्ड विनर क्रिस्टीना पिजकोवा?
क्रिस्टीना पिजकोवा स्टूडेंट और इंटरनेशनल मॉडल हैं। 24 साल की क्रिस्टीना बतौर मॉडल काम करने के साथ लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। क्रिस्टीना ने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला था।

screenshot 2024 03 10 122248 1710053486

उन्होंने चेक रिपब्लिक में क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसमें उन्होंने न केवल बच्चों के लिए बल्कि बुजुर्गों और मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी कई स्कूलिंग प्रोग्राम कराए हैं।

[ad_2]

Source link