[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
images 1712228862

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्टर सानंद वर्मा ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट हुआ था। सानंद ने बताया कि वो लम्हा याद करके सानंद आज भी डर जाते हैं। बचपन में उनके साथ एक व्यक्ति ने गलत हरकत की थी। दरअसल, सानंद को क्रिकेट खेलने का शौक था। वो हर दिन क्रिकेट खेलने जाया करते थे। वहां एक अमीर आदमी आता था, जिसने उनके साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था।

screenshot 2024 04 04 162730 1712228327

उनका मानना है कि किसी बच्चे के साथ जब भी यौन उत्पीड़न जैसी हरकत की जाती है, तो वो घटना लाइफ टाइम के लिए उसके दिमाग में रह जाती है। ऐसी घटना कोई भी जल्दी भूल नहीं पाता है।

सानंद ने आगे कहा कि इस घटना ने उन्हें एक व्यक्ति के तौर पर मजबूत बनाया।

screenshot 2024 04 04 162745 1712228367

एक्टर बनने के लिए छोड़ी जॉब

सानंद ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि काफी स्ट्रगल करने के बाद मुझे एक कंपनी में काम मिला लेकिन मैंने वो जॉब एक दिन छोड़ दी। वहां काफी अच्छी सैलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल थी लेकिन मैंने इसे ये सोचकर छोड़ दिया कि नहीं मुझे तो एक्टर बनना है। इसके बाद मैं दोबारा वहीं घूमकर आ गया। मैंने एक बड़ा घर खरीदा था और मेरी पूरी जमापूंजी जैसे ग्रेजुयटी और प्रोविडेंट फंड सब होम लोन में चला गया। मुझे कार बेचनी पड़ी क्योंकि ईएमआई भरने के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे।

screenshot 2024 04 04 162751 1712228378

सानंद ने बताया कि वो ऑडिशन के लिए 25 किलोमीटर तक मुंबई लोकल से जाया करते थे। लेकिन वो लग्जरी लाइफस्टाइल के आदि थे इसलिए उन्हें पसंद नहीं आया। लंबे समय तक स्ट्रगल के बाद उन्हें ‘भाबीजी घर पर हैं’ में रोल मिला और उनकी किस्मत बदल गई।

फिल्मों में भी किया काम

सानंद ने मर्दानी, रेड, पटाखा और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो अपहरण और सेक्रेड गेम्स जैसी वेबसीरीज में भी नजर आ चुके हैं। वहीं टीवी में सानंद वर्मा ने ‘लापतागंज’, ‘गुपचुप’, ‘भाबी जी घर पर हैं’ से लेकर FIR जैसे शोज में काम किया है।

[ad_2]

Source link