[ad_1]

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
untitled 1 1712926918

आयुष शर्मा ने कहा कि सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी के वक्त वे कमाते नहीं थे। वे अपने घर से पैसे मंगाते थे और उसी से खर्चे चलाते थे। आयुष ने सलमान के सामने भी यही बात बताई थी। सलमान ने अपनी बहन का हाथ देने से पहले आयुष की कमाई के बारे में सवाल किया था।

आयुष ने सलमान से कहा कि वे एक भी रुपए नहीं कमाते। सलमान को आयुष की यह ईमानदारी बहुत पसंद आई। उन्होंने खुश होकर बहन अर्पिता की शादी आयुष से पक्की कर दी।

अर्पिता ने घर पर मूवी के लिए बुलाया तभी हुई सलमान से मुलाकात
आयुष शर्मा ने भारती सिंह के चैट शो में कहा- एक दिन अर्पिता ने मुझे अपने घर मूवी और डिनर के लिए बुलाया। रात के एक बजे थे। हम लोग डिनर करके मूवी देख रहे थे, तभी सलमान आए। वे घर के अंदर आए तो मैं उनके पीछे जाकर खड़ा हो गया।

मेरे दिमाग में वो लाइन चल रही थी- जब प्यार किया तो डरना क्या। मैंने तुरंत अपना परिचय दिया। मैंने कहा- हैलो सर, मेरा नाम आयुष शर्मा है। जवाब में उन्होंने भी कहा- मेरा नाम सलमान खान है। इतना कहकर वे वहां से चले गए।

आयुष शर्मा का परिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का रहने वाला है। उनके पिता अनिल शर्मा राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

आयुष शर्मा का परिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का रहने वाला है। उनके पिता अनिल शर्मा राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

सलमान ने कहा- तुम्हें एक्टिंग नहीं आती
आयुष ने आगे कहा कि अगले दिन अर्पिता का उनके पास फोन आया। अर्पिता ने कहा कि सलमान उनसे मिलना चाहते हैं। आयुष उनके घर गए। सलमान ने उनसे उनकी लाइफ के बारे में कुछ सवाल किए। आयुष ने कहा- मैंने उनसे कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं। सलमान ने कहा कि तुमको एक्टिंग नहीं आती है, पहले मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा। सही से ट्रेनिंग करोगे, तभी एक्टर बन पाओगे।

सलमान ने कमाई के बारे में पूछा
आयुष ने तब सलमान से कह दिया कि वे उनकी बहन अर्पिता से शादी करना चाहते हैं। तब सलमान ने कहा- तुम पैसे कमाते हो? मैंने कहा कि पैसे नहीं कमाता। घर से पॉकेट मनी आता है, उसी में काम चलाता हूं। सलमान मेरी ईमानदारी से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि लड़का अच्छा है, शादी पक्की।

अर्पिता और आयुष शर्मा अपने दो बच्चोंं के साथ मुंबई स्थित घर में रहते हैं।

अर्पिता और आयुष शर्मा अपने दो बच्चोंं के साथ मुंबई स्थित घर में रहते हैं।

अर्पिता और आयुष की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी।

[ad_2]

Source link