[ad_1]

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
untitled 3dddd 1710389825

बुधवार शाम सोशल मीडिया पर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर्स मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सीक्रेट इंगेजमेंट की अफवाह फैल गई। इस रिपोर्ट में कहा गया कि राज और मुनमुन ने वडोदरा में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। बता दें कि शो में मुनमुन ‘बबीता जी’ और राज ‘टप्पू’ का रोल प्ले करते हैं।

राज और 'तारक मेहता..' की बाकी स्टार कास्ट के साथ मुनमुन। राज ने 2022 में यह छोड़ दिया था।

राज और ‘तारक मेहता..’ की बाकी स्टार कास्ट के साथ मुनमुन। राज ने 2022 में यह छोड़ दिया था।

मुनमुन बोलीं- यह मनगढ़ंत खबर है
इस न्यूज के वायरल होने के बाद दोनों एक्टर्स और उनकी टीम ने इसे फेक बताया। ई-टाइम्स से बात करते हुए मुनमुन ने कहा कि यह खबर फेक और फनी है। मुनमुन ने जोर देकर कहा कि यह अफवाह पूरी तरह से मनगढ़ंत है और उन्होंने कहा कि वह इस फेक न्यूज पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहतीं।

मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ फोटोज शेयर करते हुए इस खबर को फेक बताया है।

मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कुछ फोटोज शेयर करते हुए इस खबर को फेक बताया है।

राज की टीम ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
दूसरी तरफ राज की टीम ने भी सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘हैलो, मैं सिर्फ कुछ चीजें साफ करना चाहता हूं। जो खबर आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वो झूठी और बेसलेस है। टीम राज उनादकट।’

screenshot 2024 03 14 093519 1710389151

कई रिपोर्ट्स में दावा- एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मुनमुन-राज
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब राज और मुनमुन को लेकर इस तरह की अफवाह उड़ी है। इससे पहले भी दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की उम्र में 9 साल का फासला है। मुनमुन 36 की हैं और राज 27 साल के।

2021 में भी सामने आई थी खबरें
इससे पहले जब 2021 में दोनों को लेकर खबर सामने आई थी तब मुनमुन ने उस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि औरतों को इस तरह बदनाम किया जाता है। मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को 13 साल दिए हैं पर मुझे बदनाम करने में लोगों को 13 मिनट भी नहीं लगे।

[ad_2]

Source link