[ad_1]
चेन्नई. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान 100वां टेस्ट खेलने वाले आर अश्विन ने भारत की तरफ से सबसे तेज 500 विकेट लेने का कमाल किया. पूर्व भारतीय ओपनर के श्रीकांत ने रविचंद्रन अश्विन को लेकर एक खुलासा किया है. उनको शानदार क्रिकेटर करार दिया और कहा कि अपने जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का समर्थन करियर में अहम साबित हुआ.
तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने अश्विन को 100 टेस्ट खेलने और 500 विकेट तक पहुंचने के लिए शनिवार को सम्मानित किया था. इस मौके पर श्रीकांत ने कहा, ‘‘अगर अश्विन ने 100 टेस्ट खेले और 500 विकेट चटकाए हैं तो इसके लिए एक ही व्यक्ति जिम्मेदार हैं और वो यहां बतौर मुख्य अतिथि (एन श्रीनिवासन) बैठे हुए हैं. यह अश्विन के लिए शानदार उपलब्धि है. उनकी सफलता का मुख्य कारण उनका खुद पर भरोसा है. शाबास अश्विन. बधाई हो.’’
महान क्रिकेटर गावस्कर ने भी इस भारतीय सीनियर ऑफ स्पिनर की प्रशंसा करते हुए उन्हें शानदार क्रिकेटर करार दिया. गावस्कर ने कहा, ‘‘मैं अश्विन को 100 टेस्ट खेलने और 500 टेस्ट विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई देता हूं. उनका खेल के सभी प्रारूपों में करियर शानदार रहा है, विशेषकर टेस्ट में. भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनायें. हमें नहीं पता कि वह कब संन्यास लेंगे लेकिन वह बेहद शानदार क्रिकेटर रहे हैं.’’
अश्विन ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर की शुरुआत 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ की। वह 2015 तक इसी फ्रेंचाइजी के साथ रहे और दो खिताब जीते. सीएसके का मालिकाना हक इंडिया सीमेंट्स का है और श्रीनिवासन कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं. अश्विन के भारतीय टीम और तमिलनाडु टीम के साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भी टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज की प्रशंसा की और उन्हें प्रेरणास्रोत करार दिया.
.
Tags: Ashwin, N Srinivasan, R ashwin
FIRST PUBLISHED : March 18, 2024, 05:45 IST
[ad_2]
Source link

