[ad_1]

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
7 1710233002

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों गुरुग्राम के मानेसर में शादी करेंगे। शादी की खबरों के बीच पुलकित के घर की कुछ वीडियोज सामने आई हैं। उनके घर का डेकोरेशन बहुत अच्छी तरह से किया गया है। कपल की शादी को लेकर उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इसी बीच कृति खरबंदा आज यानी 12 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कृति को शादी की बधाई दी। पैप्स की बात सुनकर कृति ब्लश करने लगती हैं।

screenshot 2024 03 12 112309 1710222801

कृति मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। पुलकित सम्राट एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये कपल हरियाणा के मानेसर में सात फेरे लेंगे।

राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत की तस्वीर।

राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत की तस्वीर।

मानेसर में शादी करेंगे पुलकित-कृति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा मानेसर में राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी के बंधन में बंधेगे। पुलकित और कृति दोनों ही दिल्ली से हैं। कृति और पुलकित ‘वीरे की वेडिंग’, ‘तैश’ और ‘पागलपंती’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। साल 2019 में आई फिल्म पागलपंती के सेट पर कृति और पुलकित मिले और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

इस जगह से होगी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी।

इस जगह से होगी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी।

वायरल हुए थे रोका सेरेमनी के फोटोज

बीते 30 जनवरी को पुलकित और कृति की सगाई की फोटोज भी सामने आई थीं। दोनों के एक कॉमन फैमिली फ्रेंड ने प्राइवेट पार्टी के कुछ फोटोज शेयर किए थे जिसमें कृति-पुलकित इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आए थे।

बता दें, 40 साल के पुलकित की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

[ad_2]

Source link