[ad_1]

नई दिल्ली. टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाल एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का सफर फिल्मों तक पहुंचा. करिश्मा तन्ना संजय दत्त की बायोपिक संजू जैसी सुपरहिट फिल्म में भी नजर आई थीं. बीते साल उनकी वेब सीरीज ‘स्कूप’ ने उनके करियर को नई दिशा दी थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने करियर में जितना काम किया लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया था. रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म संजू में उन्होंने विक्की की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाकर भी खूब वाहवाही लूटी थी. लेकिन साल 2023 में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज ‘स्कूप’ ने उन्‍हें अभिनय की दुनिया में नई पहचान दिलाई. एक्‍ट्रेस का कहना है कि इस सीरीज के बाद ही लोगों ने उन्हें गंभीरता से लेना शुरू किया था.

डेब्यू फिल्म रही फ्लॉप, श्रीदेवी, सनी देओल संग किया काम, 15 मिनट के रोल ने एक्ट्रेस को रातोंरात बना दिया स्टार

अब लोगों का नजरियां बदला है
लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक्‍ट्रेस ने बताया, ‘ वेबस सीरीज ‘स्कूप’ में काम करने से पहले भी लोग मुझे जानते थे. लेकिन ‘स्कूप’ में काम करना मेरे करियर के लिए काफी खास साबित हुआ था. इस सीरीज में मुझे एक नई पहचान मिली थी. लोगों ने इस सीरीज के बाद ही मेरे काम को सीरियस लेना शुरू किया. मेरे काम उन्होंने काफी सराहा. अब लोगों का नजरियां बदला है.

मैंने अपनी पहचान खुद बनाई है.
इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या जब वह इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं तो क्या उन्हें ‘सपोर्ट’ मिला, करिश्मा ने कहा, ‘नहीं, मुझे कोई सपोर्ट नहीं मिला. मैं इस इंडस्ट्री से नहीं आई थी. ना ही मेरा कोई गॉड फादर था. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं था.

बता दें कि एक्ट्रेस आज जहां भी हैं और जिस वजह से सफलता के इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं, इसका सारा श्रेय वह अपनी मां को देती हैं. इसके अलावा यहां तक पहुंचने में वह अपनी किस्मत का हाथ भी मानती हैं.

Tags: Karishma Tanna, Ranbir kapoor

[ad_2]

Source link