[ad_1]
हाइलाइट्स
ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में रोड एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर ऋषभ पंत 14 महीने बाद मैदान पर दमदार वापसी को तैयार हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत दिसंबर 2022 में एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे. दूसरे खिलाड़ियों की तरह पंत का भी कहना है कि लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी को लेकर वह थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे हैं. साथ ही साथ उन्हें लग रहा है कि वह डेब्यू करने जा रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया था. यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अगुआई करेगा जिसका पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के साथ होगा. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में अपने घर रुड़की जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद अस्पताल और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लंबा समय बिताया.
मैंने ये काम सिर्फ पाकिस्तान… व्यक्तिगत रूप से मैं इससे संतुष्ट नहीं था, बाबर आजम ने फोड़ा ‘बम’
ऑपरेशन को 15 दिन हो गए… टांके भी काट दिए गए, मोहम्मद शमी ने रिकवरी पर दिया अहम अपडेट, कब होगी वापसी?
, #YehHaiNayiDilli #ROARFOR2024 #IPL2024 #RishabhPant pic.twitter.com/g9VTMr9xBz
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 13, 2024
ऋषभ पंत ने कहा,‘मैं उत्साहित हूं लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं. ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं. मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है. मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं. उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है.’
यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा… विराट कोहली को पछाड़ा, 712 रन बनाकर लगाई लंबी छलांग
100वें टेस्ट में 9 विकेट… साथी खिलाड़ी को पछाड़कर नंबर वन बना भारतीय गेंदबाज, छठी बार हासिल की ये उपलब्धि
‘मैं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने को लेकर बेताब हूं’
दिल्ली कैपिटल्स के सत्र पूर्व अभ्यास शिविर से जुड़ने के बारे में ऋषभ पंत ने कहा,‘मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं. यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसे खेलने का मैं पूरा लुत्फ को उठाता हूं. हमारी टीम के मालिकों और सहयोगी स्टाफ ने शुरू से मेरा पूरा समर्थन किया जिसके लिए मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं. मैं दिल्ली कैपिटल्स के अपने परिवार और फिर से प्रशंसकों के सामने खेलने को लेकर बेताब हूं.’
मस्जिद में बीता बचपन, लंबे-लंबे छक्कों से बनाई पहचान, बेरहम ऑलराउंडर की राजनीति में हुई एंट्री, करोड़ों में है नेटवर्थ
बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को किया फिट घोषित
बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर फिट घोषित किया है और पूरी संभावना है कि वह यह दोनों भूमिका निभाएंगे. पंत ने भारत की तरफ से अभी तक 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि पंत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के जरिए वापसी करने वाले हैं लेकिन बीसीसीआई ने वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें टी20 में उतारने का फैसला लिया है.
.
Tags: Delhi Capitals, IPL, Rishabh Pant
FIRST PUBLISHED : March 13, 2024, 19:12 IST
[ad_2]
Source link

