[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर सुर्खियों में छा हुई हैं. इसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी. 5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर मेकर्स ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ से उनके लुक की झलक दिखाई, जिसकी तुलना सोशल मीडिया पर महेश बाबू से होने लगी है. अब इस पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पट्टू साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने सोने की जूलरी से अपना श्रृंगार किया है. रश्मिका मंदाना कैमरे के सामने इटेंस एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रही हैं. उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने पोस्टर में रश्मिका मंदाना के स्टाइल को महेश बाबू के स्टाइल की कॉपी बताना शुरू कर दिया.

रश्मिका मंदाना ने यूजर को दिया जवाब
एक यूजर ने रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर टैग करते हुए कोलाज शेयर किया है, जिसमें महेश बाबू भी एक्ट्रेस के पोज में नजर आ रहे हैं, जो कि उन्होंने अपनी साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म गुंटूर कारम में दिया था. यूजर ने लिखा, ‘महेश बाबू के फैंस की तरफ से रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’ इस पर रश्मिका मंदाना ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ओह… बहुत बढ़िया, मुझे यह कोलाज पसंद आया.’

rashmika mandanna, pushpa, pushpa the rule, pushpa 2, mahesh babu, guntur kaaram, rashmika mandanna look from pushpa the rule, allu arjun, allu arjun pushpa 2, allu arjun rashmika mandanna pushpa 2, pushpa 2 release date, pushpa 2 teaser, pushpa 2 trailer, pushpa 2 film, pushpa 2 movie, enteetainment news in hindi

क्या रश्मिका मंदाना ने महेश बाबू के स्टाइल को किया कॉपी?

महेश बाबू की फिल्म से मिली थी पॉपुलैरिटी
रश्मिका मंदाना ने साल 2018 में टॉलीवुड फिल्म Chalo से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘गीता गोविंदम’, ‘देवदास’, और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी मूवीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. लेकिन रश्मिका मंदाना को साल 2020 में आई महेश बाबू की फिल्म Sarileru Neekevvaru से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी.

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि ‘पुष्पा: द रूल’ के अलावा रश्मिका मंदाना तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी, जिसका डायरेक्शन राहुल रविंद्रन कर रहे हैं. इसके अलावा रश्मिका मंदाना ‘रैनबो’ में दिखेंगी. वहीं, एक्ट्रेस विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का भी हिस्सा हैं. पिछली बार रश्मिका मंदाना साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में नजर आई थीं. इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

Tags: Entertainment news., Mahesh Babu, Rashmika Mandanna, South cinema News

[ad_2]

Source link