[ad_1]
हाइलाइट्स
डेल स्टेन को देखकर तेज गेंदबाजी शुरू की
मयंक यादव दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं
ब्रेट ली ने कुछ यूं कि भारतीय पेसर की तारीफ
नई दिल्ली. मयंक यादव आईपीएल में नई पेस सनसनी बनकर उभरे हैं. 21 साल के तेज गेंदबाज के आदर्श साउथ अफ्रीका के खूंखार तेज गेंदबाज डेल स्टेन रहे हैं. मयंक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजॉयंट्स की ओर से खेलते हुए डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में ही मयंक ने आईपीएल में सीजन की सबसे तेज गेंद फेंककर दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया. खुद उनके आदर्श डेल स्टेन ने मयंक की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि आप इतने दिनों से कहां थे? वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ब्रेट ली ने तो यहां तक दिया कि भारत को उसका सबसे तेज गेंदबाज मिल गया है. केविन पीटरसन से लेकर सुरेश रैना भी मयंक की गेंदबाजी के दीवाने हो गए हैं.
मयंक यादव (Mayank Yadav) ने पंजाब पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) की पारी के 12वें ओवर में आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद 155 . 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा को अपना शिकार बनाया. मयंक की धारदार गेंदबाजी को देखकर डेल स्टेन ने एक्स पर लिखा, ‘ 155.8 KPH…मयंक यादव, आप कहां छुपे हुए थे!’ मयंक ने डेल स्टेन (Dale Steyn) को देखकर गेंदबाजी करनी शुरू की. उन्होंने मैच के बाद इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वे सिर्फ एक ही तेज गेंदबाज की ओर देखते हैं और वो कोई और नहीं बल्कि डेन स्टेन हैं.
मयंक यादव अपने डेब्यू मैच में कैसे हो गए सुपरहिट? गेंदबाजी कोच ने बताई वजह, कहा- मैंने उसे सिर्फ…
मयंक की रफ्तार से हम हार गए… डेब्यूटेंट की स्पीड को देखकर सन्न रह गए शिखर धवन, अकेले पलट दी बाजी
मयंक यादव के लिए डेल स्टेन का ट्वीट
ब्रेट ली बोले- मयंक के रूप में भारत को सबसे तेज गेंदबाज मिला
मयंक यादव 2022 से लखनऊ सुपरजॉयंट्स जॉयंट्स के साथ हैं. लेकिन पिछले सीजन प्रैक्टिस के दौरान वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह नहीं खेल सके. उन्हें सुपरजॉयंट्स ने बेस प्राइज 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था. ब्रेट ली (Brett Lee) ने मयंक यादव की तारीफ में लिखा, ‘ भारत को उसका सबसे तेज गेंदबाज मिल गया है.’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने लिखा, ‘ मयंक यादव 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल रहा है. इयान बिशप खुश होंगे. एक फास्ट, फास्ट, फास्ट, फास्ट गेंदबाज!!!!!’
मयंक यादव के लिए ब्रेट ली का ट्वीट.
टी20 विश्व कप टीम में मिल सकती है मयंक को जगह: सुरेश रैना
टीम इंडिया के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने तो यहां तक कह डाला कि मयंक यादव आगामी टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह बना सकता है. रैना ने कहा कि जिस तरह मयंक यादव गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे तो वह टी20 विश्व कप टीम तक पहुंच सकते हैं. मयंक दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने हाल में डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था.
.
Tags: Brett lee, Dale steyn, Kevin Pietersen, Lucknow Super Giants, Punjab Kings, Suresh raina
FIRST PUBLISHED : March 31, 2024, 09:16 IST
[ad_2]
Source link

