[ad_1]

मुंबई. एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने नेटफ्लिक्स ऑरिजल कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बिजी हैं. अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वह एक दिन पहले जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ और बच्चे भी थे. जम्मू से कपिल की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है. श्री मां वैष्णो देवी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें कपिल शर्मा को मां वैष्णो देवी की आराधना करते हुए देखे जा सकता है. वह माता रानी के गाने गा रहे हैं. उनके साथ एक पूरी मंडली है.

कपिल शर्मा ने ‘आशा’ फिल्म का ‘तूने मुझे बुलाया’ समेत कई अन्य भक्ति फिल्मी गाने गाए. पहले कपिल शर्मा ने पत्नी और बच्चों संग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर माता के भजन भी गए. इस दौरान गिन्नी और उनके बच्चों को मां की भक्ति में रमे हुए हुए देखा गया. इंस्टाग्राम हैंडल से ऐसे कई और वीडियो शेयर किए गए.

Tags: Kapil sharma, Mata Vaishno Devi



[ad_2]

Source link