[ad_1]

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 55 1713094466

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इब्राहिम अपनी बहन सारा अली खान, मां अमृता सिंह और पलक तिवारी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

हालांकि, चारों ने एयरपोर्ट पर साथ में एग्जिट नहीं किया पर चर्चा है कि पलक गोवा वेकेशन पर इब्राहिम और उनकी फैमिली के साथ गई थीं। जहां इब्राहिम अपनी मां अमृता सिंह के साथ बाहर निकले। वहीं पलक और सारा अलग-अलग एग्जिट हुए।

इब्राहिम व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए। वहीं अमृता ने अपना चेहरा चॉकलेट बार से छिपा लिया था।

इब्राहिम व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए। वहीं अमृता ने अपना चेहरा चॉकलेट बार से छिपा लिया था।

सारा प्रिंटेड जम्पसूट और स्कार्फ में नजर आईं। वो कई बैग कैरी किए हुए थीं।

सारा प्रिंटेड जम्पसूट और स्कार्फ में नजर आईं। वो कई बैग कैरी किए हुए थीं।

एयरपोर्ट पर पलक कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में नजर आईं।

एयरपोर्ट पर पलक कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में नजर आईं।

दिसंबर 2022 से कर रहे हैं डेटिंग
यह पहली बार नहीं है जब इब्राहिम और पलक साथ नजर आए हैं। पिछले महीनों दोनों कुछ दोस्तों के साथ डेट नाइट पर साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ में न्यू ईयर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की थी तो इब्राहिम ने अपना फेस छुपा लिया था।

हाल ही में इब्राहिम और पलक फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते देखे गए थे।

हाल ही में इब्राहिम और पलक फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते देखे गए थे।

पलक और इब्राहिम के डेटिंग की चर्चा दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी जब दोनों मुंबई में पहली बार साथ नजर आए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि दोनों काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं।

दोनों जब पहली बार साथ नजर आए थे तब पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

दोनों जब पहली बार साथ नजर आए थे तब पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था।

करण की फिल्म से डेब्यू करेंगे इब्राहिम
वर्क फ्रंट पर इब्राहिम जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘सरजमीं’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।

इससे पहले इब्राहिम, करण के साथ उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुके हैं। वहीं पलक, सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ समेत कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link