[ad_1]

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
untitled 5 1711080475

‘व्हाट द हेल नव्या’ के नए एपिसोड में, नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन और श्वेता नंदा ने अपने परिवार की खाने की आदतों का खुलासा किया। नव्या ने अलग-अलग क्विजीन के कुछ अनोखे नाम भी साझा किए।

snapinstaapp42551641475333754500397613210035235389 1711080490

नव्या नवेली ने बच्चन परिवार के खाने का जिक्र किया
एपिसोड के दौरान नव्या ने रसोई में परिवार के प्रत्येक सदस्य की विशेषताओं के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने ‘आलू छिलका’ को घर का पसंदीदा व्यंजन बताया। नव्या ने कहा- हर घर की एक खासियत होती है। मैं कुछ ऐसी चीज जानती हूं जिसे लोग हमारे घर पर खाना पसंद करते हैं, वो है आलू छिलका। ये वास्तव में बहुत क्यूट है। क्योंकि हम लोगों ने कुछ व्यंजनों का नाम लोगों के नाम पर रखा है। जैसे हमारे पास ‘नानी मां की खिचड़ी’ है, जिसे वे बंगाली तरीके से बनाती हैं। हमारे पास ‘मामा टोस्ट’ है। यह एक सैंडविच है, जिसे नानी एक अलग अंदाज से बनाती हैं। आपके पास ‘नव्या का आलू’ है क्योंकि यह वो रेसिपी है जो मैंने बनाई है। हमारे पास ‘श्वेता का पास्ता’ भी है। नाना हमेशा कहते हैं, मैं- श्वेता का पास्ता खाऊंगा।

screenshot 2024 03 22 093320 1711080504

जया बच्चन ने बेटी श्वेता नंदा के पास्ता के प्रति अमिताभ बच्चन के विशेष लगाव का खुलासा किया। उन्होंने कहा- वो (बिग बी) पूछते हैं- क्या श्वेता पास्ता बना रही है? यदि आप ‘नहीं’ कहते हैं, तो वो आपसे कहेंगे कि श्वेता को इसे बनाने के लिए कहें।

जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन के बारे में मजाक किया
श्वेता नंदा ने मजाक में कहा कि अगस्त्य के नाम पर कोई डिश नहीं है। इस बात पर जया बच्चन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- अभिषेक के नाम पर भी कोई व्यंजन का नाम नहीं है। हालांकि अभिषेक हमेशा कहता जरूर रहता है कि वो अद्भुत मटन करी बनाता है। लेकिन अभी तक मैंने उसके हाथों की मटन करी देखी नहीं है।

snapinstaapp42271333315373468971123778563437400228 1711080516

नव्या ने 2022 में शुरू किया था पॉडकास्ट शो
नव्या नंदा ने साल 2022 में ‘व्हाट द हेल नव्या’ के साथ अपना पॉडकास्ट शो शुरू किया था। नव्या अपने पॉडकास्ट में नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा के साथ समाज में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों पर बात करती हैं। वहीं, पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ सीजन 2 की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। पॉडकास्ट आईवीएम पॉडकास्ट द्वारा बनाया गया था।

screenshot 2024 03 22 093333 1711080530

बिजनेस में आगे बढ़ना चाहती हैं नव्या
नव्या ‘प्रोजेक्ट नवेली’ भी चलाती हैं, जो भारत में लैंगिक अंतर पर बात करने के लिए उनकी पहल है। नव्या बिजनेस में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

[ad_2]

Source link